दलित महिला की मौत पर सियासत तेज, मेरठ में सपा सांसद को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे अतुल प्रधान

मेरठ में दलित महिला की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा सांसद रामजी लाल सुमन को पुलिस ने रोका, जिससे नाराज विधायक अतुल प्रधान ने पुलिस से तीखी झड़प के बाद सड़क पर धरना शुरू कर दिया. परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए अंतिम संस्कार किया है.

ADVERTISEMENT

दलित महिला की मौत पर हंगामा
दलित महिला की मौत पर हंगामा
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दलित महिला की मौत और उसकी बेटी के अपहरण की कोशिश के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. इस घटना को लेकर इंसाफ की मांग कर रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं और पुलिस के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला. मामला उस समय और बिगड़ गया जब सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया.