पुलिस को चकमा देकर बाइक से मेरठ पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद ने क्यों कहा कि यमराज छुट्टी पर हैं या गहरी नींद में हैं?
Meerut Dalit Woman Murder: मेरठ के कपसाड़ में दलित महिला की हत्या और बेटी के किडनैपिंग केस ने तूल पकड़ लिया है. सांसद चंद्रशेखर आजाद पुलिस की घेराबंदी तोड़कर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और सरकार से पूछा कि बेटियों का अपमान करने वालों के लिए यमराज अब तक क्यों नहीं आया.
ADVERTISEMENT

Chandrashekhar Azad Meerut News
Chandrashekhar Azad Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या और बेटी के अपहरण करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस लेकर शनिवार को मेरठ हाईवे पर खूब गहमा गहमी हुई. नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए मेरठ पहुंचे. इसी दौरान गाजियाबाद से लेकर मेरठ तक पुलिस के साथ उनकी भारी खींचतान देखने को मिली.
