मेरठ में दलित लड़की की बहन ने सुनाई वारदात की पूरी कहानी, बताया उस दिन क्या-क्या हुआ था
मेरठ के सरधना स्थित कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या और बेटी के अपहरण ने सनसनी फैला दी है. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पारस सोम को अरेस्ट कर लिया है और किडनैप की गई लड़की को भी बरामद कर लिया. इस बीच अब युवती की बहन ने मीडिया के सामने आकर पूरी वारदात का आंखों देखा हाल सुनाया है.
ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut News: मेरठ के सरधना स्थित कपसाड़ गांव में एक दलित महिला की बेरहमी से हत्या और उनकी बेटी के अपहरण मामले ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है. मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पारस सोम को शनिवार को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही आरोपी के पास से कथित किडनैप की गई युवती को भी पुलिस न सुरक्षित बरामद कर लिया है. इस बीच अब युवती बहन मीडिया के सामने आई है.उसने इस मामले की जानकारी देते हुए कई चौंकाने वाले दावे किए हैं.
