VIDEO: मेरठ में 5 मिनट लेट हुआ डिलीवरी बॉय, भड़क गया शख्स; फ्लैट में ले जाकर पीटा!
मेरठ में डिलीवरी पहुंचाने में करीब पांच मिनट की देरी पर एक डिलीवरी बॉय से मारपीट का आरोप है. घटना गंगा हाइट्स अपार्टमेंट की बताई जा रही है. CCTV फुटेज में मोबाइल छीनकर थप्पड़ और लात मारते हुए शख्स दिखाई दे रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Meerut
मेरठ में डिलीवरी पहुंचाने में पांच मिनट की देरी एक डिलीवरी बॉय को भारी पड़ गई. आरोप है कि अपार्टमेंट में रहने वाले एक शख्स ने डिलीवरी एजेंट के साथ मारपीट की. घटना का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है.
