मेरठ में तलाक के बाद घर लौटी बेटी...फिर रिटायर जज पिता ने किया कुछ ऐसा कि अब वीडियो हो गया वायरल, देखें
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पिता ने समाज की पुरानी सोच को बदलते हुए अपनी बेटी के तलाक होने पर दुख मनाने के बजाय जश्न मनाया और ढोल नगाड़ों के साथ उसका घर में स्वागत किया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. क्या है पूरा मामला जानिए इस खबर में..
ADVERTISEMENT

Meerut Divorce Celebration
Meerut Divorce Celebration: आमतौर पर तलाक को समाज में दुख और बदनामी से जोड़ा जाता है. लेकिन मेरठ से एक ऐसे मामला सामने आया है जहां एक पिता ने अपनी बेटी के तलाक के बाद ढोल-नगाड़ों पर झुमते हुए नजर आए. इतन ही नहीं तलाक के बाद बेटी के स्वागत में ढोल-नगाड़े बजाए गए, उसे फूलों की माला पहनाई गई, मिठाई खिलाकर इस नए जीवन की शुरुआत का जश्न मनाया गया। इस दौरान बेटी के पिता और रिटायर जज खुशी से झूमते दिखे. अब इस अनोखी पहल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। क्या है पूरा मामला और क्यों तलाक मिलने पर महिला का पूरा परिवार झूम रहा है, चलिए जानते हैं इस खबर में...