नकली CO और SHO... मेरठ में चल रहा था फर्जी पुलिस कार्यालय, इंस्टाग्राम से फंसाकर किया जाता था ब्लैकमेल, फिर ऐसे हुआ खुलासा

Meerut Fake Cop Honey Trap: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है. आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी लड़की बनकर युवाओं को फंसाते थे और फिर खुद को पुलिस अधिकारी व पत्रकार बताकर लाखों रुपये की रंगदारी वसूलते थे. पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

ADVERTISEMENT

मेरठ पुलिस ने किया बड़े गिरोह का पर्दाफाश
मेरठ पुलिस ने किया बड़े गिरोह का पर्दाफाश (File Photo)
Google CTA

Meerut Police Busted Extortion Gang : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से ठगी और ब्लैकमेलिंग का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर युवाओं को अपने जाल में फंसाता था और बाद में खुद को पुलिस अधिकारी व पत्रकार बताकर उनसे मोटी रकम ऐंठता था.