मेरठ से दिल दहला देने वाली घटना, घर में मृत बेटी का शव छोड़ हरिद्वार घूमता रहा पिता, आखिर उसे किस बात का डर था!
मेरठ के सदर बाजार में एक मकान से युवती का 4 महीने पुराना शव मिला है. पिता उदय भान, बेटी प्रियंका की मौत के बाद घर में ताला लगाकर हरिद्वार भाग गया था. रिश्तेदारों ने पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. पुलिस मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है.
ADVERTISEMENT

meerut
उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है. सदर बाजार क्षेत्र के तेली मोहल्ले में एक बंद मकान से 34 वर्षीय युवती का कई महीने पुराना सड़ा-गला शव बरामद हुआ है. चौंकाने वाली बात यह है कि युवती की मौत के बाद उसका पिता शव के साथ कुछ दिन घर में रहा और फिर ताला लगाकर हरिद्वार फरार हो गया.