मेरठ में सुहागरात पर दूल्हा गायब...रात 12 बजे बीवी की डिमांड पूरी करने के लिए गया था बाजार, इंतजार करती रह गई दुल्हन!

Uttar Pradesh Crime News: मेरठ में निकाह के बाद दूल्हा मोहसिन उर्फ मोनू रहस्यमय तरीके से लापता हो गया. इससे दोनों परिवारों के बीच हड़कंप मचा है. सुहागरात पर दुल्हन के कहने पर घर से बाहर निकला मोहसिन फिर कभी वापस नहीं लौटा. पुलिस ने तलाश की तो वो सीसीटीवी में आखिरी बार गंग नहर के पास दिखा, जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और अब मामले की कई एंगल से जांच चल रही है.

ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut News
google news

Meerut News: मेरठ में मोहसिन उर्फ मोनू नाम के एक युवक का बुधवार को धूमधाम से निकाह हुआ. बारात मुजफ्फरनगर के खतौली पहुंची थी.इस दौरान सभी रस्में खुशी के माहौल में पूरी की गई.निकाह के बाद दुल्हन अपने पति मोहसिन के साथ ससुराल लौट आई. इस बीच सुहागरात के समय दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में चले गए. इस बीच देर रात करीब 12 बजे दुल्हन ने मोहसिन से एक डिमांड कर दी. दुल्हन की बात मानकर मोहसिन बाजार की तरफ निकल गया. लेकिन उसके बाद फिर वापस नहीं लौटा. परिजानों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पूरी रात मोहसिन की तलाश की. लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर गुमशुदगी दर्ज की गई. जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज में मोहसिन आखिरी बार एक नहर के पास दिखाई दिया. पुलिस अब मोहसिन की तलाश में इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है.