मेरठ में पति को सांप से डसवाने वाली दामिनी के हाथ पर बने टैटू की मिस्ट्री क्या है?
मेरठ के हस्तिनापुर में दामिनी नामक महिला ने अपने स्कूल के ड्राइवर प्रेमी के साथ मिलकर पति अतुल की करैत सांप से डसवाकर हत्या कर दी. 20 लाख की बीमा राशि हड़पने और अवैध संबंधों के चलते रची गई इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश पुलिस ने आरोपियों की कॉल डिटेल्स और Google सर्च हिस्ट्री के जरिए किया.
ADVERTISEMENT

मेरठ मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसी खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने प्रेम और विश्वास के रिश्ते को तार-तार कर दिया है. हस्तिनापुर इलाके में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए ऐसी साजिश रची, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई. जिस कलाई पर कभी सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें उकेरी गई थीं, उसी हाथ ने मोहब्बत का ऐसा दर्दनाक अंत किया कि सुनने वालों की रूह कांप जाए. UP Tak' की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पत्नी दामिनी के हाथ पर बने एक टैटू और Google सर्च हिस्ट्री ने इस पूरे ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश कर दिया है.
