मेरठ: प्रेमी के कहने पर पति के सीने पर बैठ उसके टुकड़े करने वाली पत्नी के मां-पिता ने बताई उस रात की पूरी कहानी

Meerut husband murder case: मेरठ में अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली मुस्कान के माता-पिता उसके लिए मृत्युदंड की मांग की है. उन्होंने कहा कि सौरभ दामाद से ज्यादा बेटे जैसा था. उन्होंने रोकर कहा- 'हमने अपना बेटा खो दिया.'

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

मेरठ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. इस पूरी कहानी की खास बात ये है कि 25 साल के सौरभ की मौत की खबर हत्या करने वाली उसकी पत्नी ने खुद पुलिस को बताई. हत्या की आरोपी पत्नी मुस्कान (27) के माता-पिता ने बताया कि उन्होंने खुद पुलिस को इसकी खबर दी. सौरभ 13 दिनों तक लापता था पर किसी को कुछ पता नहीं चला. 14वें दिन सौरभ की हत्या की बात सामने आई. यानी पुलिस को सौरभ की लाश से पहले हत्या करने वालों का पता चल गया.