महिला SI अनु के कथित वायरल वीडियो में ऐसा क्या था कि SSP अविनाश ने कर दी बड़ी कार्रवाई? जानें पूरी कहानी

Meerut Lady SI Viral Video: मेरठ पुलिस लाइंस में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अनु को सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने के मामले में SSP अविनाश पांडे ने सस्पेंड कर दिया है. अब साइबर सेल वीडियो की सत्यता और उसके सोशल मीडिया प्रसार की जांच कर रहा है. जानें महिला SI पर कार्रवाई की पूरी वजह और पुलिस की जांच में अब तक क्या सामने आया.

ADVERTISEMENT

Meerut Viral Video Case
Meerut Viral Video Case
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मेरठ में महिला सब-इंस्पेक्टर(SI) को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. महिला SI पर आरोप है कि उन्होंने विभागीय सोशल मीडिया नीति का उल्लंघन किया है, जिसके बाद ही यह कार्रवाई की गई है. महिला SI का नाम अनु बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले में हर पहलु की जांच कर रही है.