मेरठ हत्याकांड: प्रेमिका के चक्कर में पति बना जल्लाद, पेपर कटर से पत्नी का रेता गला, फिर करने लगा ऐसे झूठे नाटक!

मेरठ में एक महिला की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसका पति निकला. अवैध संबंध के कारण उसने पत्नी का गला पेपर कटर से काट दिया. बाद में इसे चोरी की घटना दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

meerut
meerut
google news

Meerut murder case: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां के लिसाड़ी गेट इलाके में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी पति ने अपनी प्रेमिका के साथ रहने के लिए इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया और वारदात के बाद घंटों तक आंसू बहाने का नाटक करता रहा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.