स्कूटी पर बैठी थी लाश, लोग समझते रहे मरीज... मेरठ की नर्स अंजलि मर्डर केस में आरोपी सुफियान और उसकी बहन ने मृतका के साथ ये सब किया
Anjali Sharma Nurse Meerut Case: मेरठ मेडिकल कॉलेज की संविदा नर्स अंजलि शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुफियान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसी बीच मृतका के परिजनों ने दो ऐसे सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. पढ़िए इस सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी.
ADVERTISEMENT

Anjali Sharma Nurse Meerut Case
Meerut medical college nurse murder case:उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेडिकल कॉलेज में तैनात संविदा नर्स अंजलि शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुफियान को देर रात गिरफ्तार कर लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. इसी बीच इस पूरे मामले से जुड़े दो बेहद चौंकाने वाले वीडियो सामने आए हैं जो मृतका के परिजनों ने खुद जुटाए हैं. इन वीडियो में आरोपी सुफियान और उसकी बहन साजिदा लाश को ठिकाने लगाने और घर से सबूत मिटाने की कोशिश करते हुए साफ नजर आ रहे हैं.