मेरठ में मनचले की गंदी हरकत: सीसीटीवी ने खोली पोल, अब थाने में मांग रहा माफी

मेरठ के रेलवे रोड इलाके में स्कूटी सवार बिलाल ने एक किशोरी से छेड़छाड़ की, जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया. सोशल मीडिया पर आक्रोश बढ़ने के बाद पुलिस ने आरोपी को फर्जी नंबर वाली स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया. अब आरोपी थाने में कान पकड़कर माफी मांग रहा है.

ADVERTISEMENT

meerut
meerut
google news

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सिरफिरे युवक ने सड़क पर जा रही किशोरी के साथ सरेआम छेड़छाड़ की. पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बिलाल और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है.