'2019 से साहिल शुक्ला से रिलेशन में थी मुस्कान..' सौरभ मर्डर केस में मेरठ पुलिस ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे
Meerut Murder Case Update: मेरठ में सामने आए दिल दहला देने वाला हत्याकांड में अब पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि मुस्कान रस्तोगी 2019 से साहिल शुक्ला से रिलेशन में आ गई थी. दोनों ने मुस्कान के पति सौरभ राजपूत को मारने से की खौफनाक साजिश रची.
ADVERTISEMENT

मेरठ मर्डर को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.
Meerut Murder Case: यूपी के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत की हत्या साधारण नहीं है, यह प्यार, विश्वास और रिश्तों का भी कत्ल है. हत्या के आरोपियों सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि मुस्कान का प्रेमी तंत्र-मंत्र को मानता था. उसके घर की दीवारों पर शैतान के चित्र, अजीबोगरीब पोट्रेट, भगवान शिव की फोटो... और हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू बरामद हुए हैं. अब मेरठ पुलिस ने इस फिल्मी मर्डर केस में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.