मुस्लिम युवक हरिद्वार से जल लाने की कर रहे थे तैयारी, लेकिन भड़के हिंदूवादी नेता ने सामने रखी दी ये नई शर्त, जानिए पूरा मामला
Muslim Kanwariya Controversy: सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ में एक नया विवाद सामने आया है. हरिद्वार से जल लेने जा रहे कुछ मुस्लिम युवकों की खबर सामने आने के बाद अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने तीखी आपत्ति जताई है. उन्होंने इसे दिखावा करार देते हुए प्रशासन से जांच कराने की मांग की है.
ADVERTISEMENT

मेरठ में कांवड़ उठा रहे मुस्लिम युवकों पर गरमाई राजनीति!
Haridwar Kanwar Yatra 2026: सावन माह की शुरुआत के साथ ही सड़कों पर शिवभक्त कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ने लगा है. इसी बीच मेरठ में कांवड़ यात्रा को लेकर एक नया घटनाक्रम सामने आया है, जिसने क्षेत्र में चर्चा और विवाद का रूप ले लिया है. दरअसल, कुछ मुस्लिम युवकों के हरिद्वार से जल लेने जाने की जानकारी मिलने के बाद हिंदूवादी संगठन ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है.
