Meerut Neela Drum Case: मृत्युदंड मिलते ही सदमे में आए मुस्कान और साहिल, मेरठ जेल के वरिष्ठ अधीक्षक ने बताया कोर्ट का आंखों देखा हाल!
Meerut Neela Drum Case: मेरठ की अदालत से मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड मिलने के बाद दोनों सदमे में आकर रोने लगे. जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज ने बताया कि फैसले के वक्त क्या हुआ, अब हाई कोर्ट में अपील की क्या प्रक्रिया होगी और जेल में दोनों की सुरक्षा व दिनचर्या कैसी रहेगी.
ADVERTISEMENT

मेरठ जेल के वरिष्ठ अधीक्षक ने बताया सजा सुनते ही कैसा था मुस्कान-साहिल का हाल
मेरठ की विशेष अदालत द्वारा बहुचर्चित नीला ड्रम केस में मुस्कान और साहिल को सजा-ए-मौत (मृत्युदंड) सुनाए जाने के बाद पूरे प्रदेश की निगाहें अब मेरठ डिस्ट्रिक्ट जेल पर टिक गई हैं. फैसला सुनाए जाने के वक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) रूम में मौजूद मेरठ जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. वीरेश राज ने कोर्ट रूम के उस संवेदनशील पल का आंखों देखा हाल साझा किया. उन्होंने बताया कि जैसे ही माननीय अदालत ने दोनों को मृत्युदंड देने का सेंटेंस बोला, दोनों आरोपी गहरे सदमे में चले गए और रोने लगे. फैसला सुनते ही उनके चेहरे के हाव-भाव और रंग पूरी तरह उड़ गए.
