नील ड्रम केस: सजा-ए-मौत मिलते ही मुस्कान-साहिल बना रहें आगे का प्लान, पता चली ये जानकारी!
Meerut Neela Drum Case: सौरभ राजपूत हत्याकांड में मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला अब हाई कोर्ट में अपील करने पर विचार कर रहे हैं. जानिए जेल प्रशासन ने क्या बताया, मुस्कान ने कानूनी प्रक्रिया को लेकर क्या पूछा और नीला ड्रम हत्याकांड में क्या हुआ था.
ADVERTISEMENT

सजा मिलने के बाद मुस्कान-साहिल बना रहे आगे का प्लान!
उत्तर प्रदेश के मेरठ के सबसे चर्चित और रोंगटे खड़े कर देने वाले 'नीला ड्रम हत्याकांड' (सौरभ राजपूत मर्डर केस) में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मुख्य दोषी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी (मृत्युदंड) की सजा सुनाई है. 14 अक्टूबर को आए इस फैसले के बाद से ही हर तरफ केवल इसी मर्डर केस और अदालत के कड़े रुख की चर्चा हो रही है. भारतीय न्याय व्यवस्था में दिए जाने वाले इस सबसे बड़े दंड के ऐलान के बाद दोषियों की नींद उड़ गई है. इसी बीच बड़ी जानकारी सामने आई है कि मुस्कान-साहिल अब आगे का प्लान कर रहे है. विस्तार से जानिए पूरी बात.
