लड़कों से फोन पर बात करने से नाराज था मामा, सौतेले भाई के साथ मिलकर भांजी को दी सजा, जानकर रह जाएंगे हैरान
Meerut Honor Killing: मेरठ के लोहिया नगर में लड़कों से फोन पर बात करने से नाराज सगे मामा ने अपने सौतेले भाई के साथ मिलकर भांजी की हत्या कर दी. मेरठ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 4 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

मेरठ से आया हैरान करने वाला मामला
Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पवित्र रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नरहेड़ा गांव में एक सगे मामा ने अपने ही भांजी की बेरहमी से हत्या कर दी. इस खौफनाक वारदात में लड़की का सौतेला भाई भी शामिल था. मेरठ पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 4 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.