मेरठ: जिस राहुल कौशिक को बताया गया फर्जी IAS उनकी कहानी कुछ और ही निकली, सबूत दिखाकर बोले-पुलिस पर करूंगा कानूनी कार्रवाई!

मेरठ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने जिस शख्स को फर्जी आईएएस बताकर गिरफ्तार किया था, उसने अब मीडिया के सामने आकर अपने यूपीएससी पास होने के दस्तावेज पेश किए हैं. राहुल कौशिक का दावा है कि वह 2008 बैच के अधिकारी हैं.

ADVERTISEMENT

Meerut Fake IAS Rahul Kaushik Reality
Meerut Fake IAS Rahul Kaushik Reality
google news

Meerut Fake IAS Rahul Kaushik Reality: उत्तर प्रदेश के मेरठ से आई एक खबर ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, मेरठ की नौचंदी थाना पुलिस ने बीते दिनों राहुल कौशिक नाम के जिस व्यक्ति को फर्जी आईएएस बताकर गिरफ्तार किया था, अब इस मामले शख्स ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. अब खुद राहुल कौशिक ने सामने आकर पुलिस के सभी दावों की पोल खोलने की बता कही है. इससे मामले में नया मोड़ आ गया है. राहुल ने मीडिया के सामने आकर खुद के असली अधिकारी होने के सबूत पेश किए हैं. इस दौरान उन्होंने कई डॉक्यूमेंट्स और तस्वीरें दिखाई हैं.