मेरठ: दलित महिला की हत्या कर उनकी लड़की को किडनैप करने वाले आरोपी पारस सोम को पुलिस ने पकड़ा, यहां से किया बरामद

मेरठ के सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुए सनसनीखेज किडनैप कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दो दिन से फरार मुख्य आरोपी को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है और अगवा की गई युवती को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया. इस कार्रवाई में मेरठ और सहारनपुर पुलिस की संयुक्त टीमों ने अहम भूमिका निभाई.

ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut News
Google CTA

Meerut Kidnapping Case: मेरठ के सरधना के कपसाड़ गांव में दो दिन पहले दलित महिला की हत्या और उनकी बेटी के साथ हुई घटना को लेकर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. एसपी विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पारस सोम को शनिवार को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने किडनैप की गई युवती को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है. बता दें मामले में आरोप की युवती की तलाश और आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने दस से अधिक टीमें लगाई थी.