मेरठ: नीले ड्रम वाली मुस्कान ने मृतक पति सौरभ के जन्मदिन पर दिया बेटी को जन्म, ससुराल वालों ने DNA टेस्ट की मांग की

मेरठ सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान ने मेडिकल कॉलेज में बेटी को जन्म दिया है. सौरभ के परिजनों ने बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है. वहीं जेल में बंद बॉयफ्रेंड साहिल पूछ रहा है कि मुस्कान को बेटा हुआ है या बेटी. अस्पताल में पुलिस सुरक्षा के घेरे में है मुस्कान.

ADVERTISEMENT

Meerut murder case, Saurabh murder news, Muskan delivers baby, DNA test demand, Meerut crime update
मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म.
google news

मेरठ की नीले ड्रम वाली मुस्कान तो आपको याद ही होगी. पति की हत्या के बाद अपने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ जेल में बंद मुस्कान ने 24 नवंबर को एक बेटी को जन्म दिया. 24 नवंबर को ही मृतक सौरभ का भी जन्मदिन है. सवाल ये उठ रहे हैं कि जन्मी बच्ची बॉयफ्रेंड साहिल की है या जान गवां चुके पति सौरभ की?