मेरठ: सौरभ मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, वेब सीरीज से मुस्कान को मिला ड्रम-सीमेंट का आइडिया

हत्या की पूरी योजना मुस्कान ने ही बनाया था. साहिल को आत्माओं में विश्वास था. मुस्कान ने स्नैप चैट पर उसकी मां (निधन हो चुका है) की फेक आईडी बनाकर उससे चैट करती थी. साहिल को उसने ऐसी बातों के जरिए वश में कर लिया था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस ने मर्डर केस पर चार्जशीट तैयार कर ली है. सूत्रों के मुताबिक इस चार्जशीट में इस हत्याकांड की पूरी कहानी सामने आ गई है. बताया जा रहा है कि इस पूरे हत्याकांड की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि खुद मुस्कान थी. 9वीं क्लास तक पढ़ी-लिखी मुस्कान को लग्जरी लाइफ जीने, महंगे शौक थे.