'विनायक भैया कहोगे तो ज्यादा आनंद होगा', मेरठ के नए SP ने ऐसे जीत लिया प्रदर्शनकारियों का दिल

Meerut News: मेरठ के सेंट्रल मार्केट में सीलिंग के विरोध में 7 दिनों से धरना जारी है. नए एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने प्रदर्शनकारियों से 'भैया' बनकर संवाद किया और अफवाहों से बचने की अपील की. इस दौरान एक कांग्रेस नेत्री को हिरासत में लिए जाने पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी बहस हुई.

ADVERTISEMENT

meerut
meerut
google news

Meerut Central Market Protest: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में सीलिंग की कार्रवाई को लेकर बीते एक सप्ताह से तनाव बना हुआ है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई इस कार्रवाई के विरोध में स्थानीय व्यापारी और महिलाएं धरने पर बैठे हैं. गुरुवार को इस प्रदर्शन के बीच एक अलग नजारा देखने को मिला. जब जिले के नए एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले खुद प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.