'₹10 वाला बिस्कुट कितने का' फेम यूट्यूबर शादाब पर मेरठ के युवक की पत्नी घूमाने का आरोप, महिला बोली- पैसे मिलते हैं

मेरठ के यूट्यूबर शादाब जकाती विवादों में घिर गए हैं. उनकी सहकर्मी के पति ने उन पर घर बर्बाद करने और पत्नी को भड़काने के गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं, महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शादाब को निर्दोष बताया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

shadab jakati
shadab jakati
Google CTA

मेरठ के मशहूर यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह कोई कॉमेडी वीडियो नहीं बल्कि एक गंभीर आरोप का मामला है. शादाब के साथ काम करने वाली एक महिला के पति ने उन पर घर तोड़ने और जान से मारने की साजिश रचने जैसे सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.