आगरा: 8 साल की बच्ची की हत्या कर आटे के कनस्तर पर शव रखने वाला दरिंदा सुनील एनकाउंट में ढेर
Agra News: आगरा में 8 साल की मासूम बच्ची की गला रेतकर हत्या करने वाले 25 हजारी इनामी आरोपी सुनील को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया है. इस जवाबी कार्रवाई में एक दरोगा भी घायल हुए हैं, जबकि हत्यारे के पास से अवैध हथियार और एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है.
ADVERTISEMENT

बच्ची की हत्या करने वाले का पुलिस ने किया एनकाउंटर.(Photo: Arvind Sharma/ITG)
ताजनगरी को झकझोर देने वाले 8 साल की मासूम बच्ची के हत्याकांड में पुलिस ने फाइनल सेटलमेंट कर दिया है. जिस बेरहम कातिल ने मासूम की गला रेतकर हत्या की और लाश को आटे के ड्रम में छिपा दिया था वह आखिरकार पुलिस की गोली का शिकार बन गया. शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात हुए इस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी सुनील ढेर हो गया जबकि एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हुए हैं.