UP: BJP ने श्याम सिंह यादव को बनाया मिर्जापुर का जिला मंत्री फिर पार्टी के ही कद्दावर नेता ने उन्हें लेकर कर दिया ये चौंकाने वाला खुलासा

Shyam Singh Yadav case: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बीजेपी संगठन की नई सूची जारी होते ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि हत्या के एक पुराने मामले में नामजद व्यक्ति को जिला मंत्री बना दिया गया. इस फैसले पर पार्टी के ही वरिष्ठ नेता ने सवाल उठाए हैं, जिससे जिले की सियासत अचानक गरमा गई है.

ADVERTISEMENT

Mirzapur BJP district minister controversy
Mirzapur BJP district minister controversy
google news

Mirzapur BJP district minister controversy: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, 21 मार्च को लखनऊ से जारी 67 नामों की इस लिस्ट में बीजेपी जिलाध्यक्ष की नई कमेटी में हिस्ट्रीशीटर श्याम सिंह यादव को जिला मंत्री बनाया गया है. चर्चा है कि नवनियुक्त जिला मंत्री साल 2008 में हुए एक हत्या के मामले में आरोपी हैं. खास बात यह है कि जिस व्यक्ति की हत्या का आरोप श्याम सिंह पर लगा है उनके चाचा खुद बीजेपी के पुराने और कद्दावर नेता हैं. इस मामले में हमारे सहयोगी यूपी तक से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर की. हालांकि, इस पूरे प्रकरण पर बोलते हुए बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने इसे विरोधियों की साजिश करार दिया है. इस मामले के सामने आने के बाद से विवाद शुरू हो गया है और जिले की सियासत गरमा गई है.