'बाइक से उतारा..बंदूक निकाली और फिर धांय-धांय', मिर्जापुर में दिनदहाड़े वकील की हत्या, CCTV में कैद पूरी वारदात

मिर्जापुर में सुबह टहलने निकले वकील राजीव सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना CCTV में कैद हुई है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

ADVERTISEMENT

mirzapur
mirzapur
google news

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है. कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कतवारू का पूरा इलाके में आज सुबह एक वकील की सरेराह हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है.