साइको किलर अरमान के कान में जिन्न बोला, आसमान में दिखें सफेद घोड़े, सियाराम श्रीवास्तव की हत्या का हैरान करने वाला खुलासा
Bareilly Murder Case: बरेली में 19 वर्षीय मोहम्मद अरमान पर एक बुजुर्ग व्यापारी की हत्या का आरोप है. पूछताछ के दौरान उसने जिन्न के कहने पर वारदात करने और सफेद घोड़े दिखाई देने जैसी बातें कहीं. पुलिस जांच में उसके नशे का आदी होने और मानसिक बीमारी का इलाज चलने की जानकारी भी सामने आई है.
ADVERTISEMENT

बरेली के आरोपी का दावा सुनकर हर कोई हैरान
Bareilly Jinn Story: बरेली के भोजीपुरा इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 19 साल के मोहम्मद अरमान नामक लड़के ने बुजुर्ग व्यापारी की हत्या कर दी. आरोपी का दावा है कि जब बादलों में बिजली चमकती थी और आंधी आती थी तो उसे हवा में उड़ते हुए सफेद घोड़े दिखाई देते थे. अरमान ने पुलिस को बताया कि एक जिन्न उसके कान में आकर बात करता था और उसी के कहने पर उसने इस हत्या को अंजाम दिया. फिलहाल आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. जांच में आराेपी के नशे का आदी होने और मानसिक रूप से बीमार होने का पता चला है.क्या है पूरा मामला चलिए जानते है इस खबर में...
