Mohammadabad News: मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी को कोर्ट से बड़ी राहत, 18 कुर्क दुकानें खुलीं, जानें पूरा मामला

Mohammadabad News: गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. गैंगस्टर एक्ट के तहत 26 मार्च 2023 को कुर्क और सील की गईं 18 दुकानों को अदालत के आदेश के बाद खोल दिया गया. मंसूर अंसारी ने संपत्ति से जुड़े दस्तावेज कोर्ट में पेश किए थे, जिसके बाद कुर्की निरस्त कर दुकानें वापस सौंपने का आदेश दिया गया. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Mukhtar Ansari Family News
मंसूर अंसारी
Google CTA

गाजीपुर जिले के मोहम्मदार बाद तहसील में डॉ. एमए अंसारी रोड पर स्थित 18 कुर्क दुकानें कोर्ट के आदेश से खोल दी गई हैं. ये दुकानें गैंगेस्टर एक्ट में कुर्क हुई थीं. कोर्ट के आदेश पर बुधवार को इन दुकानों को खोला गया. ये दुकानें मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी की हैं. कोर्ट में दस्तावेज पेश करने के बाद उन्हें अदालत ने बड़ी राहत दी है. मंसूर अंसारी ने इसे न्याय की जीत बताई है.