'उसने यह बहुत गलत...' मोनालिसा संग शादी पर फूटा पति फरमान के परिवार का गुस्सा, देवर ने कही ये बड़ी बात

Monalisa Farman Wedding Controversy: महाकुंभ से चर्चा में आई इंटरनेट सेंसेशन मोनालिसा और फरमान की शादी के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है. फरमान खान के परिवार ने इस शादी पर नाराजगी जताई है. फरमान के भाई शमद ने कहा कि उन्हें इस शादी की जानकारी मीडिया के जरिए मिली और परिवार इस फैसले से बेहद आहत है. जानिए इस शादी पर फरमान के परिवार ने क्या कहा?

ADVERTISEMENT

Monalisa Farman Wedding Controversy
मोनालिसा के देवर शमद ने शादी को लेकर कही ये बातें
google news

महाकुंभ से चर्चा में आई 'इंटरनेट सेंसेशन' मोनालिसा भोसले और फरमान खान की शादी ने जहां सोशल मीडिया पर हलचल मचा रखी है, वहीं फरमान खान के अपने परिवार में इस शादी को लेकर गहरा आक्रोश है. उत्तर प्रदेश के बागपत में रहने वाले फरमान के परिजनों ने इस शादी पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे धोखा करार दिया है. हमारी टीम से बातचीत करते हुए मोनालिसा के ससुर और देवर ने अपना दर्द बयां किया है. जानिए इस मामले की पूरी कहानी.