'ये बगावत नहीं, यह लव जिहाद है'...मोनालिसा की शादी पर भड़के डायरेक्टर सनोज मिश्रा, लिखा इमोशनल पोस्ट
Sanoj Mishra reaction Monalisa marriage: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा की फरमान खान से शादी के बाद विवाद गहराता जा रहा है. फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस शादी पर नाराजगी जताते हुए इसे 'लव जिहाद' बताया और इमोशनल पोस्ट लिखकर अपना दर्द साझा किया. वहीं मोनालिसा ने परिवार से खतरे का आरोप लगाते हुए केरल में सुरक्षा मांगी है. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Sanoj Mishra reaction on Monalisa marriage
साल 2025 में महाकुंभ मेले से रातों-रात सुर्खियों में आईं 'वायरल गर्ल' मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं. 'द डायरी ऑफ मणिपुर' फेम इस एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर सबको चौंका दिया है. जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर उनकी शादी के वीडियो वायरल हो रहे हैं, वहीं उन्हें स्टार बनाने वाले फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा इस फैसले से बेहद आहत और गुस्से में हैं. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.