मोनालिसा की शादी के पीछे की 'स्याह' कहानी, पिता ने रोते हुए बताया- कैसे उन्हें केरल से भगाया गया
Monalisa Kumbh Viral Girl Marriage: मोनालिसा के पिता ने आरोप लगाया है कि उन्हें केरल में बेटी से मिलने नहीं दिया गया और धोखे से उनकी शादी कराई गई, जबकि फरमान खान इन दावों को गलत बता रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Monalisa Father Allegations on Farman Khan
Monalisa Kumbh Viral Girl Marriage: कुंभ के दौरान सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं मोनालिसा और फरमान खान की शादी का मामला अब गहराता जा रहा है. जहां एक तरफ यह जोड़ा अपनी शादी को मर्जी का बता रहा है, वहीं मोनालिसा के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए इस पूरी घटना को 'धोखा' करार दिया है. उन्होंने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और बताया कि कैसे उन्हें केरल के तिरुवनंतपुरम से लिटरली भगा दिया गया और उनकी बेटी से मिलने तक नहीं दिया गया.