कौन था आशू उर्फ मोंटी चड्ढा? जिससे कांपता था पूरा वेस्ट यूपी, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के बाद हुआ एनकाउंटर
Moradabad Encounter: कौन था कुख्यात शार्प शूटर आशू उर्फ मोंटी चड्ढा, जिससे कांपता था वेस्ट यूपी? 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के बाद STF और पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर. जानिए उसके क्राइम का पूरा इतिहास, उधम सिंह गैंग से कनेक्शन और कैसे बना आतंक का दूसरा नाम.
ADVERTISEMENT

Monty Chaddha encounter News
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुधवार देर रात पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर कुख्यात अपराधी और शार्प शूटर आशू उर्फ मोंटी चड्ढा को ढेर कर दिया है. मोंटी ने बीते महीने ही एक निर्यातक(Exporter) से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी, जिसके बाद से ही यह मामला सुर्खियों में बना हुआ था. लेकिन मोंटी के एनकाउंटर के बाद सवाल उठने लगे है कि आखिर कौन है यह मोंटी चड्ढा, जिससे पूरा वेस्ट यूपी कांपता था? साथ ही कैसे इसने जुर्म की दुनिया में कदम रखा और फिर बन गया उधम सिंह गैंग का हिस्सा? आइए विस्तार से जानते है इन्हीं सवालों के जवाब.