मुरादाबाद में 6 बच्चों के पिता को हुआ 3 बच्चों की मां से प्यार, निकाह से पहले दिए एफिडेविट की क्यों हो रही चर्चा?
मुरादाबाद के रानीनागल गांव में तीन बच्चों की मां तबस्सुम और छह बच्चों के पिता मोहम्मद उमर की अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है. दोनों ने पहले निकाह और फिर कोर्ट मैरिज की. परिवार में विवाद के बाद पंचायत ने सहमति बनाई. अब दोनों अपने कुल नौ बच्चों के साथ नई जिंदगी शुरू कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

moradabad
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है. भोजपुर थाना क्षेत्र के रानीनागल गांव में एक महिला और पुरुष ने अपने पुराने रिश्तों से अलग होने के बाद साथ रहने का फैसला किया है. दोनों ने पहले निकाह किया और फिर कोर्ट मैरिज भी की. अब दोनों की नई गृहस्थी में कुल नौ बच्चे हैं.
