36 आपराधिक मामले...50 हजार का इनाम, मुरादाबाद में कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश मोंटी एनकाउंटर में ढेर!
मुरादाबाद में पुलिस और एसटीएफ ने 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश आशू उर्फ मोंटी को मुठभेड़ में मार गिराया. आरोपी पर 36 केस दर्ज थे. पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और अस्पताल में मृत घोषित किया गया.
ADVERTISEMENT

moradabad encounter
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस और एसटीएफ (STF) को बड़ी सफलता मिली है. बुधवार रात हुई एक मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश आशू उर्फ मोंटी मारा गया. यह बदमाश एक एक्सपोर्टर से 5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रंगदारी मांगने और जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहा था.