'पहन लो..अच्छी लगोगी', मुरादाबाद में 12वीं की छात्रा को 5 लड़कियों ने जबरन बुर्का पहनाया, CCTV में रिकॉर्ड हुई पूरी बातचीत!
मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को बुर्का पहनाने का वीडियो वायरल हुआ है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पांच छात्राओं के खिलाफ केस दर्ज किया है. मामला कोचिंग सेंटर के पास का बताया जा रहा है. पुलिस जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

moradabad
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद पुलिस ने पांच छात्राओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि इन छात्राओं ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर बुर्का पहनाया और उस पर दबाव बनाया.