'कौन सी PDA मीटिंग? मुझे बुलाया ही नहीं...' आखिर कौन हैं सपा सांसद रुचि वीरा, जिनके बयान ने गमाई यूपी की सियासत

उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है. ताजपुर क्षेत्र में आयोजित पीडीए सम्मेलन के पोस्टर से स्थानीय सपा सांसद रुचि वीरा की तस्वीर गायब होने पर पार्टी में भारी विवाद खड़ा हो गया है.

ADVERTISEMENT

कौन हैं रुची वीरा?
कौन हैं रुची वीरा?
google news

Moradabad Ruchi Veera Controversy: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दल अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं. इसी कड़ी में मुरादाबाद के जामा मस्जिद पुल पार स्थित ताजपुर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने एक पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सम्मेलन का आयोजन किया था. लेकिन कार्यक्रम के लिए जो प्रचार-प्रसार के पोस्टर लगाए गए थे इनमें मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा की तस्वीर गायब मिली. ये बात जब रुचि वीरा तक पहुंची तो वो इस बात से नाराज होकर कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुईं, जिसके बाद से उनके इस कदम से जिले की सियासत गरमा गई है.