कुदरत का अजीब फैसला, मां-बाप की मौत, पर चमत्कारिक रूप से बच गए 8 बच्चे, हिला देगी मुरादाबाद की ये खबर
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बीती रात आए आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई. मुंडापांडे के दलपतपुर गांव में सो रहे दंपत्ति पर पड़ोसी की दीवार गिर गई, जिससे मलबे में दबकर दोनों की मौत हो गई. गनीमत रही कि कुछ दूरी पर सो रहे उनके 8 बच्चे चमत्कारिक रूप से बच गए.
ADVERTISEMENT

moradabad
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहाँ मुंडापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव में बीती रात आए भीषण आंधी-तूफान ने एक परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया. कुदरत के इस कहर ने जहां 8 मासूम बच्चों की जान तो बख्श दी लेकिन उनके सिर से उनके माता-पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया.