मुरादाबाद: रात में पत्नी ने ब्लेड से काटा पति के प्राइवेट पार्ट...वजह जानकार रह जाएंगे हैरान

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 55 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी पर ब्लेड से प्राइवेट पार्ट पर हमला करने का आरोप लगाया है. पीड़ित का कहना है कि पत्नी, बेटे और बहू ने संपत्ति विवाद में मिलकर जानलेवा हमला किया. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Moradabad Crime News
Moradabad Crime News
Google CTA

Moradabad Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां मझोला क्षेत्र के रहने वाले 55 वर्षीय शंकर लाल ने अपनी पत्नी पर ब्लेड से उनके प्राइवेट पार्ट पर हमला करने का आरोप लगाया है, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए. शंकर लाल का आरोप है कि घर में सोते समय उनकी पत्नी, बेटे और बहू ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया. पीड़त ने दावा किया इस दौरान तीनों ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी.