प्रेमी से शादी की जिद, पति को तालक... मुंबई से प्रेमी के पास UP पहुंची सना अचानक हुई गायब, फिर गन्ने के खेत में इस हालत में मिली

Sana Murder Case: मुंबई से प्रेमी के भरोसे बिजनौर पहुंची नर्स सना अचानक लापता हो गई. परिवार उसे तलाशता रहा, लेकिन पुलिस जांच में ऐसा सच सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया. कॉल डिटेल्स के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची और फिर हत्या की पूरी कहानी सामने आ गई.

ADVERTISEMENT

Sana Murder Case
पति को छोड़ प्रेमी के पास पहुंची सना फिर गन्ने के खेत में मिला शव
google news

Sana Nurse Murder: मुंबई की रहने वाली 35 वर्षीय नर्स सना अपने प्रेमी फैसल के साथ नई जिंदगी बसाने के सपने देख रही थी. इन्हीं सपनों के सहारे वो सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर उत्तर प्रदेश के बिजनौर पहुंची. लेकिन वहां पहुंचने के कुछ ही समय बाद वह अचानक लापता हो गई. परिवार ने कई बार फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर सना कहां चली गई और उसके साथ क्या हुआ. मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू हुई.