मुजफ्फरनगर: नशे में धुत बीजेपी नेता के बिगड़ैल ने सड़क पर मां-बेटी से साथ की बदसलूकी, पुलिस ने ऐसे सिखा दिया सबक

मुजफ्फरनगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुधीर बालियान के बेटे आर्यमान रघुवंशी ने शराब के नशे में मां-बेटी के साथ बदसलूकी की. पुलिस ने गिरफ्तारी तो की, लेकिन महज शांति भंग की धारा लगाकर कुछ ही घंटों में आरोपियों को रिहा कर दिया.

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश न्यूज
उत्तर प्रदेश न्यूज
google news

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक रसूखदार नेता के बेटे की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री सुधीर बालियान के बेटे ने शराब के नशे में सड़क पर मां-बेटी के साथ अभद्रता की. हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार तो किया, लेकिन जिस तरह से उन्हें रिहाई मिली, उसने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.