मुजफ्फरनगर: पति रहता था बाहर, ससुर करता था गंदी हरकत; बहू ने ब्लेड से काटा ससुर का प्राइवेट पार्ट

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (बुढ़ाना) में एक 23 वर्षीय महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर पर ब्लेड से हमला कर उनका प्राइवेट पार्ट काट दिया. महिला का आरोप है कि उसका पति हरियाणा में रहता है और ससुर लंबे समय से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था. पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है.

ADVERTISEMENT

muzaffarnagar
muzaffarnagar
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के बुढ़ाना इलाके में एक 23 वर्षीय महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया. इस हमले में बुजुर्ग ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला का आरोप है कि उसका ससुर काफी समय से उसके साथ गंदी हरकतें और छेड़छाड़ कर रहा था. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.