'गलत काम फिर वीडियो बनाकर 14 महीने...', मुजफ्फरनगर में डॉक्टर सुलेमान ने बीमार नौकरानी के साथ ये क्या कर डाला, पीड़िता ने सुनाई पूरी कहानी!
मुजफ्फरनगर में एक डॉक्टर पर घरेलू कामगार से दुष्कर्म और वीडियो बनाकर 14 महीने तक ब्लैकमेल करने का आरोप है. मामला वायरल होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी व उसकी पत्नी जांच के घेरे में हैं.
ADVERTISEMENT

Muzaffarnagar
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक डॉक्टर पर अपनी ही नौकरानी के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगे हैं. आरोपी डॉक्टर सुलेमान ने न केवल युवती की मजबूरी का फायदा उठाया बल्कि उसे नशीला इंजेक्शन देकर उसकी अस्मत से खिलवाड़ किया.