Kavad Yatra 2025: दिव्यांग पति को पीठ पर बैठाकर पत्नी ने करवाई 150 KM की कांवड़ यात्रा, कहानी जानकर हो जाएंगे भावुक!
Kavad Yatra 2025: कांवड़ यात्रा के दौरान दिल को भावुक कर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है. इस यात्रा में एक पत्नी अपने दिव्यांग पति को पीठ पर बैठाकर यात्रा करवा रही है. उनकी ये यात्रा लगभग 150 किलोमीटर की बाताई जा रही है. इस दौरान उनके साथ उनके बच्चे भी चल रहे हैं.
ADVERTISEMENT

दिव्यांग पति को पीठ पर बैठाकर ले जाती पत्नी. (तस्वीर: इंडिया टुडे)
Kavad Yatra 2025: एक तरफ जहां आए दिन पत्नी के प्रेमी संग फरार होने या पति की हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं. वहीं इस बीच एक पत्नी के निस्वार्थ प्रेम और समर्पण की तस्वीर सबका दिल छू रही है. दरअसल, एक पत्नी अपने दिव्यांग पति को पीठ पर उठाकर हरिद्वार से पैदल गंगाजल लेकर आ रही है. उनकी ये यात्रा लगभग 150 किलोमीटर की बताई जा रही है. महिला की कामना है कि जल्दी से उसका पति अपने पैरों पर चलने लगे.