मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूटी का किया 20 लाख से अधिक का चालान...लेकिन सच सामने आया तो हर कोई रह गया दंग!

UP police 20 lakh challan case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक स्कूटी सवार का 20 लाख 74 हजार रुपये का चालान काटे जाने से हड़कंप मच गया. पीड़ित ने सोशल मीडिया पर चालान का पोस्ट कर दिया. मामला वायरल हुआ तो सीनियर अधिकारियों तक पहुंचा गया. खबर में जानें फिर इसके बाद क्या हुआ.

ADVERTISEMENT

यूपी में स्कूटी वाले का कटा 20 लाख से ज्यादा का चालान. (Photo: Representational )
UP में पुलिस ने स्कूटी सवार का किया 20 लाख से अधिक का चालान : (सांकेतिक तस्वीर)
google news

Muzaffarnagar news: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एक स्कूटी सवार अनमोल सिंघल का 20 लाख 74 हजार रुपये चलान कर दिया. पुलिस के चालान का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मामला सीनियर अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्हें सफाई देनी पड़ गई. पूरे इलाके में पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है. वहीं, एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे ने मामले जानकारी देते हुए बताया है कि कैसे ये चालान 20 लाख 74 हजार रुपये का हाे गया.