CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में चौथा आरोपी राजकुमार सिंह गिरफ्तार… अब खुल खुलेंगे बड़े राज?

Shubhendu Adhikari PA murder Case: पश्चिम बंगाल के हाई प्रोफाइल चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है. फरार आरोपी राजकुमार सिंह को मुजफ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया. जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लगातार लोकेशन बदल रहा था और हरिद्वार भागने की तैयारी में था. अब पूछताछ में कई बड़े राज खुलने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

शुभेंदु अधिकारी पीए मर्डर केस में आरोपी राजकुमार सिंह गिरफ्तार
शुभेंदु अधिकारी पीए मर्डर केस में आरोपी राजकुमार सिंह गिरफ्तार
google news

Chandranath Rath murder case Update: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु के PA चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में सीबीआई को बड़ी कामयाबी मिली है. इस मामले में सीबीआई और पुलिस की संयुक्त टीम ने चौथे आरोपी राजकुमार सिंह को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है. टीम ने राजकुमार सिंह को मुजफ्फरनगर जिले के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर स्थित छपार टोल प्लाजा से अरेस्ट किया. आरोपी राजकुमार सिंह है उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला है. बताया जा रहा कि आरोपी हरिद्वार भागकर छिपने की तैयारी में था लेकिन उससे पहले ही सीबीआई और पुलिस ने उसे दबोच लिया. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को आरोपी के आने की सूचना मिली थी. इसके तहत सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे छपार टोल प्लाजा के पास पुलिस ने घेराबंदी की थी. यहां जैसे की आरोपी की गाड़ी आई तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस पूरे ऑपरेशन में दिल्ली सीबीआई ब्रांच और छपार थाना पुलिस दोनों शामिल थीं. गिरफ्तारी के तुरंत बाद आरोपी को सीधे मुजफ्फरनगर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया. आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया गया, जिसके बाद सीबीआई की टीम उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई.