'जेल जाओगे तो नेता बनोगे', सांसद हनुमान बेनीवाल के डायलॉग पर मुजफ्फरनगर में 3 लड़कों ने कोर्ट में बनाई REEL, एक्शन हुआ
मुजफ्फरनगर के तितावी में मारपीट के आरोपियों ने कोर्ट पेशी के दौरान हथकड़ी पहनकर सांसद हनुमान बेनीवाल के "जेल जाओगे तो नेता बनोगे" वाले डायलॉग पर रील बनाई. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है.
ADVERTISEMENT

muzaffarnagar
Muzaffarnagar Viral Reel: आजकल लोग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए कुछ भी कर बैठते हैं. ऐसा ही एक मामला यूपी के मुजफ्फरनगर से सामने आया है, जहां तीन युवकों ने पुलिस कस्टडी में रील बना डाली और हथकड़ी पहने मूंछों पर ताव देने लगे. जब मामला सुर्खियों में आया तो पुलिस ने तीनों युवको को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.