नैनीताल में 12 हजार गाड़ियों की एंट्री और कैंची धाम तक महाजाम, जब छुट्टियां मनाने निकले लोगों की छूट गई ट्रेन!

गांधी जयंती और लंबे वीकेंड पर करीब 12 हजार पर्यटक नैनीताल पहुंचे. भारी भीड़ के कारण भवाली से कैंची धाम, गरमपानी और खैरना तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया.

ADVERTISEMENT

nainital
nainital
Google CTA

लंबे वीकेंड का अपना अलग ही भौकाल होता है. ऑफिस की चिकचिक से दूर वादियों की ठंडी हवा खाने का मन किसे नहीं करता? लेकिन अगर आप भी इस वीकेंड नैनीताल या नीम करौली बाबा के दर पर कैंची धाम जाने की सोच रहे हैं, तो जरा ठहरिए. वहां की सड़कों का हाल देख लेंगे तो शायद सोफे से उठने का मन न करे.