शिक्षक से राजनेता बने नवीन सर ने आखिर क्यों थामा अखिलेश यादव का हाथ? सिपाही भर्ती पेपर लीक से जुड़ी है पूरी कहानी
Naveen Sharma news: शिक्षक से राजनेता बने नवीन शर्मा ने राजनीति में एंट्री कर ली है. रोजगार विद अंकित (RWA) चैनल से लोकप्रिय नवीन सर ने लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी जॉइन की. जानें सिपाही भर्ती पेपर लीक से जुड़ी पूरी कहानी, नवीन शर्मा का राजनीतिक सफर और 2027 चुनाव की चर्चा.
ADVERTISEMENT

Naveen Sir joins Samajwadi Party
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं के बीच नवीन सर या नवीन भैया के नाम से मशहूर शिक्षक नवीन शर्मा ने राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया है. रोजगार विद अंकित (RWA) यूट्यूब चैनल पर जीएस और हिंदी पढ़ाने वाले नवीन शर्मा ने आधिकारिक तौर पर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है. रविवार, 22 फरवरी को लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान उन्होंने मंच से हुंकार भरते हुए बताया कि आखिर एक सफल शिक्षक होने के बावजूद उन्होंने राजनीति में आने का फैसला क्यों लिया.